Publish Date: Tue, 04 Sep 2018 (16:58 IST)
Updated Date: Tue, 04 Sep 2018 (17:01 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि वे राष्ट्रद्रोही हैं तो मध्यप्रदेश सरकार उन्हें गिरफ्तार कर ले। सिंह ने आज यहां प्रदेश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि आईएसआई की मदद करने वालों की सरकार के मुखिया उन्हें गद्दार कहते हैं, यदि इन बातों में सच्चाई है तो सरकार उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि व्यापमं, अवैध रेत उत्खनन, पोषण आहार की सप्लाई और ऐसी ही बहुत सी गड़बड़ियां करने वाली मौजूदा सरकार ने मजदूरों को भी नहीं बख्शा। कांग्रेस महासचिव सिंह ने नोटबंदी को बड़ा घोटाला और राफेल सौदे को रक्षा सौदे में हुआ अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया। (वार्ता)