Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 12 June 2025
webdunia

बाबूलाल गौर के कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने पर दिग्विजय ने की तारीफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Babulal Gaur
, शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (13:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सार्वजनिक मंच से प्रशंसा करने के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौर को भाजपा का एकमात्र शेर बताया है।


सिंह ने आज अपने टवीट में कहा है कि गौर भाजपा के एकमात्र शेर हैं, उनकी हिम्मत की दाद देनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अपने टवीट में गौर साहब जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

गौर शुक्रवार को कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के विकास पर एक पत्रकार द्वारा लिखी किताब के विमोचन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में हुए विकास और पूर्व केंद्रीय मंत्री की जमकर प्रशंसा की। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदसौर में निर्माणाधीन डोम गिरा, कई घायल, यहां होने वाली थी तरुण सागरजी की श्रद्धांजलि सभा