Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर विवादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। टिप्पणी के बाद जिला कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया गया।
राज्य द्वारा संचालित कनिष्ठ बुनियादी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर मुकेश तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
तिवारी ने वीडियो में कहा है कि शिवराजसिंह चौहान हमारा है और मुख्यमंत्री कमलनाथ डकैत है। हेडमास्टर के भाषण का यह वीडियो वायरल होने के बाद कांगेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर छवि भारद्वाज से मुलाकात कर हेडमास्टर के निलंबन की मांग की थी।
कलेक्टर के आदेश में लिखा गया है कि प्रथम दृष्ट्या वीडियो की जांच करने पर पाया गया है कि अध्यापक ने मध्यप्रदेश नागरिक सेवा (आचरण) के नियमों का उल्लंघन किया है।