Hanuman Chalisa

Harda blast: कितनों की मौत? एम्बुलेंस चालक बोले- बढ़ सकती है संख्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (22:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के हरदा के एक पटाखा कारखाने में मंगलवार को भीषण विस्फोट में घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर लेकर आए एम्बुलेंस चालकों और मरीजों के तीमारदारों ने हादसे में बड़ी तादाद में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई है। अधिकारियों के मुताबिक इंदौर से करीब 150 किलोमीटर दूर हरदा में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट, उसके बाद लगी आग और पत्थर उड़ने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 174 अन्य घायल हो गए हैं।

ALSO READ: हरदा हादसे की खौफनाक दास्‍तां, विस्‍फोट के बीच पिता को टिफिन देने आया 8 साल का मासूम, आखिर कहां गया
 
हादसे में घायल 2 महिलाओं को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय लेकर आए एम्बुलेंस चालक प्रेमदास बैरागी ने संवाददाताओं को बताया कि पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट से आस-पास की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और इनका काफी मलबा बिखरा पड़ा है। इस मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि वे जिन 2 महिलाओं को इंदौर लेकर आए, वे कारखाने के पास रहती थीं और विस्फोट के बाद उड़े पत्थरों की चपेट में आकर घायल हुईं। एक अन्य एम्बुलेंस चालक सतीश दवाणिया ने भी विस्फोट के बाद बिखरे मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई।
 
पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल भारत सिंह राजपूत (70) को भी इंदौर के एमवायएच में भर्ती कराया गया है। राजपूत के बेटे अजय सिंह राजपूत ने बताया कि हमारा घर इस कारखाने के सामने है। मेरे पिता धमाके के बाद उड़े पत्थर से घायल हुए। मैंने इस कारखाने में कई धमाकों की आवाज सुनी। उस वक्त मैं घर के पास ही था।

ALSO READ: हरदा ब्लास्ट के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मृतकों का आंकड़ा 9 तक पहुंचा,200 से अधिक घायल
 
राजपूत ने कहा कि विस्फोट में कई लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने में कम से कम 50 लोग काम करते थे। अधिकारियों ने ताजा सूचनाओं के हवाले से बताया कि कारखाने में भीषण विस्फोट में घायल 5 लोगों को इंदौर के एमवायएच में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

शराब की टेट्रा पैकिंग पर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और राज्‍यों से मांगा जवाब

गुजरात टूरिज्म में रोजगार का सुनहरा मौका, निःशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का प्रारंभ

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

UPSRTC बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

अगला लेख