Biodata Maker

MP: ग्वालियर में झंडा लगाते वक्त क्रेन टूटी, 3 की मौके पर मौत

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (10:54 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज नगर निगम के पुराने भवन पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे नगर निगम के 3 कर्मचारियों की दुर्घटनावश हाइड्रोलिक मशीन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई।''

ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के प्रयास तेज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराने भवन पर कुछ कर्मचारी हाइड्रोलिक मशीन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से जुड़ी तैयारियां कर रहे थे। वे इस मशीन की कैबिन में चढ़कर भवन के ऊपरी हिस्से पर कार्य कर रहे थे। तभी मशीन में कुछ गड़बड़ी हुई और कैबिन में सवार 3 कर्मचारी गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
 
सूत्रों ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में प्रदीप राजौरिया, कुलदीप और विनोद शर्मा नाम के कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। एक अन्य के घायल होने की सूचना है। ये सभी संविदा के आधार पर नगर निगम में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार

India-US trade deal में क्या नया, व्हाइट हाउस के सुर क्यों पड़े नरम, फैक्टशीट में कौनसे बदलाव, दालों का जिक्र हटा, कितनी राहत

Epstein से पर्सनली कभी नहीं मिला, Island से मेरा कोई लेना-देना नहीं : हरदीप सिंह पुरी

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा बयान, अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया

भारत को बेच दिया... शर्म नहीं आती? राहुल गांधी के भाषण से संसद में कोहराम

सभी देखें

नवीनतम

क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत, पुतिन के मंत्री का बड़ा बयान

नरवणे की किताब को लेकर घमासान जारी, दिल्ली पुलिस ने पेंग्विन रैंडम हाउस को भेजा नोटिस, FIR में आपराधिक साजिश की धारा जुड़ी

बंगाल में कानून नहीं, बम चलता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार

यूपी का 9.12 लाख करोड़ का बजट, जानिए किसने क्या कहा

UP Budget 2026 ,में महिलाओं को बड़ा तोहफा: सस्ता लोन, आवास योजना और 18,620 करोड़ का प्रावधान

अगला लेख