dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 38,667 मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़ी

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (10:51 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई। देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के एक्टिव रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 22,29,798 नमूनों की जांच हुई, इसी के साथ देश में कोरोना वायरस की पहचान के लिए अब तक हुई जांच की संख्या 49,17,00,577 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,38,088 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख