Publish Date: Sun, 24 Oct 2021 (18:48 IST)
Updated Date: Sun, 24 Oct 2021 (18:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक 6 दिन पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा सीट के पार्टी विधायक सचिन बिरला रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बिरला ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर बड़वाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हितेन्द्रसिंह सोलंकी को करीब 30,500 मतों से हराया था।