Dharma Sangrah

अदालत के कटघरे में मुर्गों की पेशी

Webdunia
गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (14:55 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक अदालत गुरुवार को एक अनोखी पेशी की गवाह बनी। आठनेर पुलिस ने भैंसदेही न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश तथागत याग्निक के समक्ष दो मुर्गों और उनके मालिकों लक्ष्मण और बाबूराव को आरोपियों की तरह पेश किया।
 
आरोपियों को चार दिन पहले जुआ अधिनियम के तहत पुलिस गिरफ्त में लिया गया था, जिसके बाद से आठनेर पुलिस दोनों मुर्गों की आवभगत में जुटी थी। न्यायालय का इस मामले में फैसला आना अभी बाकी है।
 
आठनेर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि 14 जनवरी को सूचना के आधार पर ग्राम खैरी के बाजार पर छापा मारा, जहां मुर्गों की लड़ाई पर लोग हार-जीत के दांव लगा रहे थे। पुलिस जैसे ही पहुंची, दांव लगाने वाले लोग मुर्गों को छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों की नौ मोटरसाइकिलें, दो मुर्गे और एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सभी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
 
सूत्रों के मुताबिक हवालात में बंद इन दोनों मुर्गों के लिए दाना-पानी का इंतजाम पिछले कई दिन से पुलिस के ही जिम्मे था। क्षेत्र में गांव-गांव में लगने वाले हाट बाजारों में मुर्गे की लड़ाई पर जुआ खेला जाता है। इस खेल में लोग लाखों रुपये लगाते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

28 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान युद्ध के बीच क्रूड 112 डॉलर पार, आज से IPL 2026 की शुरुआत

हार्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बोल गए ट्रंप! फिर बोले- मुझसे ऐसी गलतियां नहीं होती

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

अगला लेख