Hanuman Chalisa

एक्शन में मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी शुरू

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (22:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ एक्शन में नजर आ रहे हैं। प्रशासन में कसावट लाने के लिए कमलनाथ ने अब अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा से हुई है।
 
छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह को हटाकर उनकी जगह मनोज राय को छिंदवाड़ा एसपी बनाया गया है। वहीं रीवा कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी को हटाकर मंत्रालय अटैच किया गया है। वहीं शहडोल कमिश्नर जेके जैन को रीवा संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव और डीजीपी को बदले जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
 
सूत्र के हवाले से खबर है कि सीनियर आईएएस अफसर एसआर मोहंती सूबे के अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं। वहीं करीब दर्जन भर कलेक्टरों पर भी गाज गिर नी तय माना जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर कलेक्टर भी नई सरकार के राडार पर है। इसके साथ ही सागर, दमोह, सीधी, पन्ना के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।
 
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश से अफसरों को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मोरबी में SOG की बड़ी कार्रवाई, नवलखी रोड पर मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

अगला लेख