Hanuman Chalisa

चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव में 65.07 प्रतिशत मतदान

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (22:36 IST)
चित्रकूट। मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में 65.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 64.37 प्रतिशत पुरुष और 65.89 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। उप-चुनाव में 9 निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले गए।


उप-चुनाव की मतगणना 12 नवम्बर को सुबह 8 बजे से सतना जिला मुख्यालय पर होगी। विधानसभा चुनाव-2013 में चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 67.14 प्रतिशत रहा था। तब 66.60 प्रतिशत पुरुष  एवं 67.66 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत 58.29 रहा। इस चुनाव में 59.77 प्रतिशत पुरुष तथा 56.57 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे।

आज मतदान शुरू होने के पहले मॉक पोल के दौरान 6 मतदान केन्द्रों में 3-3 बीयू एवं सीयू (बैलेट व सेंट्रल यूनिट) तथा 4 वीवीपैट बदली गई। मतदान के दौरान 111-हिरौंदी एवं 74-नयागाँव में एक वीवीपैट बदली गई। मतदान केन्द्र क्रमांक-117 बिछियन एवं बैरहना में विभिन्न मांग को लेकर नागरिकों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की समझाइश के बाद दोपहर 3.05 बजे बिछियन में मतदान शुरू हो गया था। चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सभी 257 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख