Publish Date: Mon, 26 Feb 2018 (14:00 IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2018 (14:13 IST)
पन्ना राज परिवार के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व सांसद लोकेन्द्रसिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को खुली धमकी दी है कि यदि पन्ना में मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हुई तो मुख्यमंत्री की जान को भी खतरा हो सकता है।
सिंह ने जनसूमह को संबोधित करते हुए सवाल किया पन्ना का डायमंड पार्क कहां गया, कहां गई पन्ना की यूनिवर्सिटी और कहां गया पन्ना का पशुपालन महाविद्यालय? उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मांग उठाते हुए कहा कि पन्ना में मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग तो न्यूयॉर्क जाकर दवाई करवा लेंगे, लेकिन हमें तो यहीं इलाज करवाना है। अत: यहां मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। यदि मेडिकल कॉलेज नहीं बना तो मुख्यमंत्री की जान को भी खतरा हो सकता है।
चक्का जाम : उल्लेखनीय है कि पन्ना मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर डायमंड चौराहे पर आंदोलन और चक्काजाम किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा नेशनल हाईवे 75 पर यातायात रोका गया। बीते 11 दिन से पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है।
कीर्ति राजेश चौरसिया
Publish Date: Mon, 26 Feb 2018 (14:00 IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2018 (14:13 IST)