suvichar

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, 12 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (20:28 IST)
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान का छज्जा गिरने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 छोटी बच्चियां भी शामिल हैं। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रॉयल चौक में एक मकान की छत पर खडे़ लोग मोहर्रम का जुलूस देख रहे थे, तभी मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कोतवाली टीआई समरजीतसिंह समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
 
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय टीआई सिंह वहीं ड्‍यूटी पर तैनात थे। सिंह को भी सिर में गंभीर चोट आई है। उनके साथ ड्‍यूटी पर मौजूद 2 आरक्षक भी घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को नागपुर भेजा गया है। घायलों में 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

अगला लेख