Hanuman Chalisa

आज से भाजपा का सदस्यता अभियान, देश में 10 करोड़ और मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्राइवेट शिक्षकों, डॉक्टरों और युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य

विकास सिंह
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (12:30 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा आज से पूरे देश में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च करने जा रही है। आज शाम पांच बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाकर पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। संगठन पर्व के तहत होने वाले सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी मौजूदा सदस्य फिर से पार्टी के सदस्य बनेंगे। सदस्यता अभियान के तहत पार्टी ने इस बार पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य- सदस्यता अभियान के तहत मध्यप्रदेश में भाजपा ने डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पार्टी का सदस्य बनाकर इसकी शुरुआत करेंगे। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज शाम 5 बजे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान के लिए जारी नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराके सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा दफ्तर में मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव के साथ पूरी कैबिनेट के सदस्य पार्टी के सदस्यता ग्रहण करेंगे।

हारी हुई सीटों पर भाजपा का फोकस-सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश भाजपा उन सीटों पर फोकस करने जा रही है, जहां उसको विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। मध्यप्रदेश में 11 विधानसभा सीटें ऐसी है जो पार्टी आजादी के बाद अब तक कभी नहीं जीत पाई हैं। सदस्यता अभियान में भाजापा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 हजार ऐसे बूथ जहां पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है वहां पर अपना फोकस करेगी। पार्टी अपने सदस्यता अभियान के तहत प्राइवेट टीचर, डॉक्टरों के साथ खिलाड़ियों और युवा को पार्टी की सदस्यता दिलाने पर फोकस करने जा  रही है।

चार तरीकों से भाजपा की सदस्यता- भाजपा की सदस्यता अभियान में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए चार तरीकों का प्रयोग किया जा सकेगा। पार्टी द्वारा दिये गए नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग पार्टी के क्यू आर कोड को स्कैन कर के भी पार्टी से जुड़ सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट bjp.org के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

नवीनतम

चैट जीपीटी के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग कमजोर होने का डर

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या इस बार टूट जाएगा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, क्या बोले पवन खेड़ा?

पानी की भाप छोड़ेगी, धुआं नहीं! पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली Hydrogen Train को हरी झंडी; जानें रूट और टाइमिंग

अगला लेख