भाजपा नेता बिसाहूलाल का विवादित बयान, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए कहे अपशब्द

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (07:45 IST)
अनूपपुर। मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा 'आइटम' कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

ALSO READ: इमरती देवी पर अपमानजनक बयान देने के लिए कमलनाथ को नोटिस
वायरल वीडियो में प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को रखैल कहते दिखाई दे रहे हैं।
 
अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उपुचनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के बयान को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि वह बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
 
बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था।

ALSO READ: कमलनाथ के बयान के खिलाफ BJP नेताओं का मौन उपवास, इमरती देवी के निकले आंसू
वायरल वीडियों में मंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस उम्मीदवार) अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी क्यों छिपा रहे हैं और नामांकन पत्र में अपनी रखैल के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।
 
हालांकि, विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।
 
उन्होंने कहा कि मेरी शादी 15 साल पहले हुई और मेरी 14 साल की बेटी भी है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। यह भाजपा उम्मीदवार के चरित्र को उजागर करता है। एक ओर तो वह मौन व्रत का नाटक कर रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओं का अपमान करते हैं। लोग सब देख रहे हैं।
 
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि वह बिसाहूलाल से संपर्क करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह आंतरिक इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रॉबर्ट वाड्रा से ED की साढ़े 5 घंटे की पूछताछ, जानिए कौनसे दागे सवाल

मुर्शिदाबाद हिंसा पर UP सीएम के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, बताया सबसे बड़ा भोगी

दामाद के साथ क्यों भागी थी सास, सुनाई पूरी कहानी, पति को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

चीन को भारी पड़ा अमेरिका को जवाब देना, अब ट्रंप सरकार ने लगाया 245% टैरिफ

मुर्शिदाबाद दंगा में भाजपा-BSF की मिलीभगत, बांग्लादेशी घुसपैठिए बुलाकर दंगे करवाए, ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा का हिन्दुत्व सड़ा हुआ, उद्धव ठाकरे ने बताया क्यों किया मुस्लिमों का समर्थन

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर CM साय ने भरी हुंकार, बोले- खात्मे के लिए सरकार पूरी ताकत से है तैयार

UP : मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कई बार समन के बावजूद नहीं हो रही पेश

मुर्शिदाबाद हिंसा केस में NCW ने लिया एक्‍शन, महिलाओं से छेड़छाड़ मामलों की होगी जांच

ईरान-अमेरिका के बीच रोम में होगी दूसरे दौर की परमाणु वार्ता

अगला लेख
More