मध्यप्रदेश भाजपा के पहले व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी की नियुक्ति, जानें क्या होगा काम?

विकास सिंह
मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (11:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा के एक बार फिर अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। मध्यप्रदेश में पहले ही सभी 64 हजार से अधिक बूथों का डिजिटाइलेशन करने वाली भाजपा ने अब एक नया प्रयोग किया  है। पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के लिए पहली बार व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी की नियुक्ति की है। व्हाट्सअप प्रमुख की नियुक्ति पार्टी की विचारधारा और सरकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के रहने वाले रामकुमार चौरसिया को प्रदेश का पहला व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी बनाया है। रामकुमार चौरसिया को राजधानी भोपाल के बूथ क्रमांक 223 का प्रभारी बनाया गया है।

व्हाट्सएप प्रभारी की क्या होगी जिम्मेदारी?- भाजपा ने पहली बार संगठन स्तर पर व्हाट्सएप प्रमुख का पद बनाया है। अब पार्टी प्रदेश के सभी 64 हजार बूथों पर व्हाट्सअप प्रमुख की नियुक्ति करने जा रही है। बूथ लेवल पर बनाए गए व्हाट्सएप प्रमुख की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक उनके मोबाइल के जरिए पहुंचना है। प्रदेश के पहले व्हाट्सप्रमुख रामकुमार चौरसिया कहते हैं कि उनकी मुख्य जिम्मेदारी पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से बूथ स्तर तक लोगों  तक पहुंचाना है। वे अपने बूथ के मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल रूप से पहुंचाने में मदद करेंगे। उनका उद्देश्य हर वोटर तक पार्टी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

भोपाल के रामकुमार चौरसिया को प्रदेश का पहला व्हाट्सएप प्रमुख बनाया गया है। एमएससी तक पढ़ाई करने वाले रामकुमार चौरसिया भोपाल में प्राइवेट नौकरी करते है। रामकुमार ने हाल में ही भाजपा को ज्वाइन किया है। भाजपा को ज्वाइन करने को लेकर रामकुमार कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित हैं, जिनके नेतृत्व ने देश में युवा वर्ग में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया।

भाजपा का बूथ स्तर का संगठन-मध्यप्रदेश में भाजपा अपने को संगठन स्तर पर मजबूत करने के लिए इन दिनों संगठन पर्व के तहत बूथ से से लेकर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने एक ढांचा तैयार किया है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 12 पदाधिकारी होंगे. इनमें बूथ अध्यक्ष, मंत्री, बीएलए-2, व्हाट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, पन्ना प्रमुख शामिल हैं। वहीं पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी अब बूथ की टोली में 3 महिला सदस्यों को भी नियुक्ति कर रही है।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

सरकार की वेबसाइटों को बनाया जा रहा निशाना, महाराष्ट्र के साइबर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

सकारात्मक सोच और सजग मन, प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र

अगला लेख
More