मध्यप्रदेश में एक साथ 6 महिला जज बर्खास्त, जानिए क्या है वजह?

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (13:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 6 महिला सिविल जजों को एक साथ सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जजों को बर्खास्त करने की कार्रवाई प्रोबेशन पीरियड का निर्वहन और संतोषजनक काम नहीं पाए जाने का हवाला दिया गया है। 6 महिला जजों की सेवाएं प्रोबेशन पीरियड में समाप्त करने का आदेश जारी करने के साथ गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया गया है। विधि और विधायी विभाग ने प्रशासनिक समिति और फुल कोर्ट मीटिंग व उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर महिला जजों की सेवा समाप्ति का फैसला लिया गया ।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों उमरिया, रीवा, अंबेडकर नगर (महू), मुरैना, टीकमगढ़ और हरदा में  तैनात महिला जजों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें उमरिया में तैनात न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश उमरिया कि सरिता चौधरी, रीवा में परिवीक्षा पर पदस्थ द्वितीय दरबार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड की रचना अतुलकर जोशी, डॉक्टर अंबेडकर नगर इंदौर में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड प्रिया शर्मा, मुरैना में पदस्थ पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सोनाक्षी जोशी, टीकमगढ़ में पदस्थ पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड अदिति कुमार शर्मा, टिमरनी हरदा में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंडित ज्योति बरखड़े शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख
More