Odisha Train Accident: हादसे से सदमे में 40 से ज्‍यादा घायल, PTSD का शिकार हुए, काउंसलिंग से होगा इलाज, जानिए है ये डिसऑर्डर

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (13:13 IST)
Odisha Train Accident:  2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों ने अपनी जान गवां दी। लेकिन जो बच गए वे हादसे की वजह से सदमे का शिकार हो गए हैं। हादसे से सदमे में आए घायलों की संख्‍या 40 से ज्‍यादा हैं। अब ऐसे मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है। डॉक्‍टरों के मुताबिक ऐसे मरीज PTSD का शिकार हो गए हैं। हेल्‍थ विशेषज्ञों की टीमें ऐसे मरीजों की काउंसलिंग और इलाज कर रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्‍या होता है PTSD और क्‍या है इसके लक्षण।

क्‍या है लक्षण : किसी हादसे के बाद कुछ लोग गहरे सदमे में चले जाते हैं। ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद भी कुछ घायलों के साथ यही हुआ। उन्‍होंने कभी ऐसा हादसा देखा नहीं था, ऐसे में वे उसे याद कर के ही सिहर जाते हैं। करीब 5 ऐसे घायल हैं, जो PTSD का शिकार हुए हैं। इस सदमे में आए मरीज अचानक चीखने लगते हैं, या हंसने लगते हैं, कुछ फूट-फूट कर रोते भी हैं। उनका बिहेवियर एक दम से बदल जाता है और व्‍यवहार स्‍टेबल नहीं रहता। घटना से जुड़े सपने आना, हाई एंग्जाइटी लेवल और लगातार घटना के बारे में सोचना शामिल हैं। इसमें पीड़ित व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। कई लोगों को नींद नहीं आने की बीमारी हो गई है। ऐसे मरीजों को ठीक करने के लिए मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद लेना होती है।

क्या है PTSD?
पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रैस डिसऑर्डर (PTSD) एक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी डिसऑर्डर है, जो किसी ऐसी भयानक घटना या हादसे की वजह से हो जाता, जिसे व्यक्ति ने खुद अनुभव किया हो। इनमें सड़क या रेल हादसे के अलावा ऊंचाई से गिरना, भीड़ में खो जाना या कहीं फंस जाना, अब्यूज किए जाने जैसी स्थितियां शामिल हैं।
Edited: By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

विजय दिवस के अवसर पर रूस ने की 8 से 10 मई को यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा

Pakistan के वजीरिस्तान में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद 1 हजार से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे, 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौटे

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

Pahalgam Attack : वडेट्टीवार के 'आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता' वाले बयान पर बावनकुले का हमला

अगला लेख
More