नए साल में महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए 5 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (15:54 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के अवसर पर महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए शनिवार से सोमवार तक 3 दिनों में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महाकालेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर पवित्र शिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
 
मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने कहा कि हम शनिवार, रविवार और सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि लोग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं। महाकालेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर पवित्र शिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
 
तिवारी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं। भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले 'बेसन के लड्डू' का उत्पादन दोगुना करने के लिए मंदिर प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में आसानी से प्रवेश और निकास मिले, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
 
तिवारी ने कहा कि इसके अलावा मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भक्तों को परामर्श देने के लिए 6 सहायता केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस का प्रबंध किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को अपने जूते, मोबाइल, बैग आदि चीजें रखने की सुविधा देने के लिए मंदिर के बाहर काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। भक्तों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 से सुबह 6 बजे तक भस्म आरती का आयोजन किया जाता है। मंदिर रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए खुला रहता है और पूजा के बाद रात को 11 बजे बंद हो जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

ला नीना और अल नीनो से दुनिया के मौसम पर कैसा असर पड़ रहा है

बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम?

सोशल मीडिया पर वायरल चंद लोगों से इतर भी महाकुंभ

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

अगला लेख
More