Publish Date: Tue, 13 Dec 2022 (19:42 IST)
Updated Date: Tue, 13 Dec 2022 (19:50 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश में पहली बार स्टैंडअलोन टू 5 जी (Jio 5G Standalone) नेटवर्क होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 14 दिसंबर को शाम महाकाल लोक और महाकाल मंदिर से इसकी शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री 14 दिसंबर को उज्जैन में महाकाल लोक और महाकाल मंदिर से जियो ट्रू 5 जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 14 दिसंबर को शाम 5 बजे महाकाल लोक कॉरिडोर और महाकाल मंदिर उज्जैन (त्रिवेणी संग्रहालय) से जियो ट्रू 5 जी सेवा की शुरुआत करेंगे।