Hanuman Chalisa

मनावर के मॉब लिंचिंग मामले में 3 गिरफ्तार, 45 लोगों को बनाया आरोपी, लाठी-पत्थर से उन्मादी भीड़ ने ली 1 की जान

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (10:31 IST)
मनावर। धार जिले के मनावर में बुधवार को मॉब लिंचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया था। बच्चा चोरी की अफवाह के चलते भीड़ ने गाड़ियों में आए 6 लोगों को घेरकर उनकी लाठी और पत्थर मारकर पिटाई की। इसमें से 1 की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में 3 नामजद सहित लगभग 45 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
 
दिल दहलाने वाली घटना के बाद एक थाना प्रभारी और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मॉब लिंचिंग के मामले में बनी स्पेशल टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 307, 147, 435 में केस दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए ट्‍वीट किया है। कमलनाथ ने अपने ट्‍वीट में कहा कि पूरे मा मामले में प्रशासन को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाएगा। खबरों के अनुसार इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री जीतू पटवारी घटना में मारे गए एक किसान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे इंदौर के अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिलेंगे।
 
बेकाबू भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ इन लोगों पर हमला बोल दिया। लोगों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
 
धार के एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक पूरा विवाद पैसों के लेन-देन जुड़ा है। पुलिस के अनुसार पैसों के लेन-देन के लिए जब ये लोग पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इन्हें घेरकर पिटाई की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

अगला लेख