Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के लिए मेकर्स कर रहे स्पेशल प्लानिंग, सीजन 13 में पहली बार होगा कुछ ऐसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 13
, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (16:09 IST)
बिग बॉस 13 फिनाले को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। 15 फरवरी को इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले हो सकता है। मेकर्स ने फिनाले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाते हैं। बिग बॉस में शुरुआत से फिनाले तक पहुंचने की कंटेस्टेंट्स की जर्नी काफी इमोशनल होती है।

बिग बॉस 13 की मोस्ट एंटरटेनिंग और लविंग कंटेस्टेंट शहनाज गिल सबकी फेवरेट बनी हुई हैं। शहनाज गिल ने अपनी क्यूट हरकतों से सभी को अपना दीवना बना लिया है। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी बिग बॉस 13 की ट्रॉफी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 
 
Bigg Boss 13
सीजन 13 को सुपरहिट बनाने में शहनाज और सिद्धार्थ का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इन दोनों की बदौलत शो ने टीआरपी में धमाल मचाया है। ऐसे में मेकर्स ने इनके जर्नी वीडियो को खास बनाने की प्लानिंग की है। मेकर्स सिडनाज की जर्नी को काफी स्पेशल दिखाना चाहते हैं।

खबरों के अनुसार मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज और शहनाज गिल के जर्नी वीडियो पर काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शहनाज और सिद्धार्थ की जर्नी सबसे लंबी होने वाली हैं। 
 
Bigg Boss 13
खबरों की माने तो सिडनाज की जर्नी बिग बॉस के इतिहास की सबसे लंबी जर्नी होगी। उनकी जर्नी वीडियो 20 मिनट से ज्यादा की होगी। इसी के साथ सीजन 13 ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा कभी किसी सीजन में नहीं हुआ। 
 
बता दें कि शहनाज गिल की बिग बॉस जर्नी काफी एंटरटेनिंग रही है। शहनाज गिल का शुरुआत में पारस छाबड़ा संग कनेक्शन था। लेकिन बाद में वे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आ गईं। दर्शकों के बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। सोशल मीडिया पर #SIDNAAZ ट्रेंड में रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैलेंटाइन डे पर किसके साथ होंगी दिशा पाटनी?