इंदौर के निकट घाट पर 2 बसें भिड़ी, करीब 40 यात्री घायल

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (14:25 IST)
इंदौर। इंदौर के निकट सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम ‍‍स्थित घाट पर गुरुवार सुबह 2 यात्री बसों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जबकि बसें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट पर तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दोनों ही बसें बहुत तेज रफ्तार में थीं। बसों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, राहगीरों की मदद से घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही घाट पर जाम भी लग जाता है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन घाट में दुर्घटनाएं और जाम लगता रहता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं जर्नलिस्‍ट यालदा हाकिम और बेकी एंडरसन, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्‍तानी मंत्रियों की कर दी बोलती बंद?

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सेना की सफलता के बारे में सभी दलों को बताया

Operation Sindoor : इजराइल ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों से कश्मीर छोड़ने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा युद्ध का डर, जम्मू कश्मीर के सीमांत इलाकों से पलायन

LOC: पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 13 नागरिकों की मौत

अगला लेख