Hanuman Chalisa

विकास दुबे गिरोह के बदमाशों को शरण देने के आरोप में 2 लोग ग्वालियर से गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (15:02 IST)
ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। उत्तरप्रदेश की कानपुर पुलिस ने कथित मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरोह के लोगों को शरण देने के आरोप में मध्यप्रदेश के ग्वालियर से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे गिरोह के 2 सदस्यों शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को ग्वालियर में शरण देने के मामले में ओमप्रकाश पांडे और अनिल पांडे को उत्तरप्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने 7 जुलाई को ग्वालियर से हिरासत में लिया था और कानपुर ले गई थी। बाद में दोनों को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों को हिरासत में लेने में उत्तरप्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से कोई सहयोग नहीं लिया।
ALSO READ: विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब UP-STF महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट लिखने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में !
ग्वालियर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह ने शनिवार को बताया कि उत्तरप्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के गिरोह के 2 लोगों को ग्वालियर में शरण देने के मामले में एसटीएफ कानपुर की एक टीम ने 7 जुलाई को 2 लोगों ओमप्रकाश पांडे और अनिल पांडे को गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ कानपुर लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उत्तरप्रदेश एसटीएफ लगातार जांच कर रही थी और मध्यप्रदेश पुलिस सहयोग भी कर रही थी। लेकिन इन दोनों को हिरासत में लेने की स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
 
सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने दोनों को ग्वालियर के गोला का मंदिर और सागर ताल इलाके से गिरफ्तार किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने केवल इन दोनों को ही गिरफ्तार किया था। सिंह ने बताया कि इन दोनों को भादंवि की धारा 216 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें किसी अपराधी को आश्रय देना अपराध है। हालांकि उन्होंने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश पुलिस के बीच किसी तरह के टकराव से इंकार किया है।
 
गौरतलब है कि गत 2-3 जुलाई की मध्यरात्रि को दुबे को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने गोलीबारी कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। बाद में विकास दुबे बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में पकड़ा गया था और कानपुर ले जाते वक्त पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में वह मारा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख