dharma sangrah
✕

जॉर्ज फ़्लॉयड की जिंदगी के 30 मि‍नट: क्‍या कहा था जॉर्ज ने जब उसकी गर्दन पुलि‍स अफसर के घुटने के नीचे दबी थी

नवीन रांगियाल
पि‍छले दि‍नों अमेरि‍का में हुई नस्‍लीय हिंसा के दौरान जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत हो गई थी। एक अमरि‍की पुलि‍स अफसर के घुटने के नीचे दबे जॉर्ज फ़्लॉयड की तस्‍वीर को पूरी दुनिया ने देखा था।

इसके बाद जॉर्ज नस्‍लीय आंदोलन का प्रतीक बन गए। दुनियाभर में ‘ब्‍लैक लाइव्‍स मैटर’ नाम के कैंपेन चलाए गए थे। लेकिन अब हाल ही में जॉर्ज फ़्लॉयड के बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

दरअसल इस मामले की अभी अदालत में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में जो दस्‍तावेज दाखिल किए गए उनसे मीडि‍या में कई जानकारी आई है।

अमेरि‍की मीडि‍या रि‍पोर्ट के मुताबि‍क जॉर्ज फ़्लॉयड की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे पुलिस अधिकारी ने जब अपने घुटने से उनकी गर्दन दबा रखी थी और वे जोर-जोर से सांस लेते और हांफते हुए पुलि‍स अधिकारी से कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे।

रि‍पोर्ट में बताया गया कि बॉडी कैमरा फुटेज और रिकॉर्ड हुई बातचीत के मुताबिक़ जॉर्ज फ़्लॉयड ने उस वक्‍त अपनी मां और बच्चों का नाम लिया था। उसने अधि‍कारी से यह भी कहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है।

जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत के मुद्दे को लेकर नस्लवाद के ख़िलाफ़ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन आगे चलकर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन में बदल गए। दुनियाभर में इस मुद्दे पर बहस हो रही है। जॉर्ज फ़्लॉयड को हिरासत में लेने वाले चारों अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और वे गिरफ़्तार किए गए हैं।

इसके साथ ही जॉर्ज की गर्दन को अपने घुटने से दबाने वाले पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन पर सेकेंड डिग्री मर्डर के आरोप लगाए गए हैं। हाल ही में जॉर्ज के अंतिम पलों से ट्रांसक्रि‍प्‍ट को सार्वजनिक किया गया था।

वहीं अभी तक जॉर्ज फ़्लॉयड की गिरफ़्तारी और उनकी ज़िंदगी के आख़िरी लम्हों के बारे में जो भी जानकारी उपलब्ध है, वो घटना को देखने वालों की तरफ से सोशल मीडि‍या में शेयर की गई पोस्ट से सामने आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख