Mp hill station: मानसून में मध्यप्रदेश के इस स्थान पर जाकर लगेगा स्विट्जरलैंड आ गए

WD Feature Desk
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (14:45 IST)
Pachmarhi
Pachmarhi Hill Station: मानसून में मध्यप्रदेश के हिल स्टेशनों पर घूमने का आनंद ही कुछ और है। यहां पर प्राकृति के सुंदर दृश्यों के साथ रोमांच और खतरों का भी संगम है। ऐसे ही हिल स्टोशनों में से एक है पचमढ़ी हिल स्टेशन। इसे मध्यप्रदेश का स्विट्जरलैंड और श्रीनगर कहा जाता है।
 
पचमढ़ी | Pachmarhi: इंदौर से करीब 400 किलोमीटर दूर है पचमढ़ी। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर।
 
राजधानी भोपाल से यहां पहुंचना और रहना बहुत ही आसान और सस्ता है। पचमढ़ी के पास ही अमरकंटक वह स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ है। हालांकि मानसून में घूमने यहां पर जा रहे हैं तो अपनी रिस्क पर ही जाएं क्योंकि यहां पर पहाड़ी पर ले जानी वाली जीप बंद हो जाती है। आप कुछ स्थानों की यात्रा बाइक से और कुछ की पैदल कर सकते हैं। पंचमढ़ी जा रहे हैं तो पास में ही अमरकंटक जरूर जाएं।
 
पचमढ़ी हिल स्टेशन ( pachmarhi Hill Station ) : 
 
1. रोमांटिक स्थल : होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है।
 
2. पहाड़ : यहां सतपुड़ा पहाड़ों की कई श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। पचमढ़ी को सतपुडा की रानी भी कहा जाता है। यहां के ऊंचे ऊंचे और हरेभरे पहाड़ों को देखना अपने आप में रोमांचक है। 
Pachmarhi
3. गुफाएं : यहां की गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं क्योंकि यहां गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। जटाशंकर, पांडव गुफा और हांडी खोह प्रसिद्ध है।
 
4. तालाब और झरने : यहां बसे घने जंगल, मदमाते कई जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। पांडव गुफाओं से आगे चलने पर 30 फीट गहरा एक ताल है जिसे अप्सरा विहार कहते हैं। जिसमें नहाने और तैरने का आनंद लिया जा सकता है। इसमें एक झरना आकर गिरता है। इसके आगे चलकर, इरन ताल, रजत प्रपात, बी फॉल्स तथा डचेज फॉल्स सबसे प्रसिद्ध है। 
 
4. प्रियदर्शिनी प्‍वाइंट : यह एक ऐसी जगह है जहां से पचपढ़ी को देखना ताज्जुब भरा होता है। इस प्वाइट पर से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही लुभावना नजर आता है। तीन पहाड़ी शिखर बायीं तरफ चौरादेव, बीच में महादेव तथा दायीं ओर सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ दिखाई देते हैं।
 
5. जंगल : यहां गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं। यहां सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान 1981 में बनाया गया जिसका क्षेत्रफल 524 वर्ग किमी. है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।
 
6. अन्य जगहें : महादेव मंदिर, चौरागढ़ मंदिर, रीछागढ़, डोरोथी डीप रॉक शेल्टर, जलावतरण, सुंदर कुंड, धूपगढ़ आदि कई सुंदर स्थान हैं।
 
7. कभी भी जाएं : यहां की विशेषता है कि आप यहां वर्षभर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां का तापमान सर्दियों में 4.5 डिग्री से. तथा गर्मियों में अधिकतम 35 डिग्री से. होता है। 
 
8. जीप या स्कूटर से घूमें : इस क्षेत्र में घूमने के लिए आप पचमढ़ी से जीप या स्कूटर ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Raid 2 movie preview: रेड 2 में अजय देवगन का सबसे बड़ा मिशन शुरू, इस बार दुश्मन ज्यादा खतरनाक है

कभी एसी रिपेयरिंग का काम करते थे इरफान खान, परिवार के लिए छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति

ट्रेड एक्सपर्ट ने की नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ, दिवंगत एक्टर इरफान खान से की तुलना

रणबीर कपूर और संजय दत्त को चेहरा बनाकर वेबसाइट ने की IPL Live Streaming, लगाया करोड़ो का चूना

बाहुबली 2 की रिलीज को 8 साल पूरे, जानिए कैसे प्रभास की फिल्म ने बदल दिया सिनेमा का इतिहास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More