MP Election : कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर बिफरे दिग्विजय, BJP उम्मीदवार की गिरफ्तारी की मांग

Webdunia
रविवार, 19 नवंबर 2023 (16:23 IST)
Congress worker's death case : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
 
सिंह ने पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के संबंध में राजनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को यहां एक थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
 
उन्होंने शनिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ खजुराहो पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सिंह कांग्रेस विधायकों आलोक चतुर्वेदी और विक्रम सिंह तथा अन्य नेताओं के साथ रातभर एक पुलिस थाने के बाहर तंबू में रहे।
 
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को छतरपुर जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान सलमान खान नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार खान एक वाहन की चपेट में आ गया था।
 
पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटेरिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित हत्या का मामला दर्ज किया था। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा ने दावा किया था कि खान की मौत एक दुर्घटना थी। सिंह ने रविवार सुबह कहा कि मामले में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि यहां तक कि सलमान जिस वाहन से कुचला गया उसे भी जब्त नहीं किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि खान का परिवार और वह खुद मानते हैं कि भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने पहले कहा था कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More