Biodata Maker

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण से 5 राशियों को होगा शुभ लाभ और 3 को रहना होगा संभलकर

WD Feature Desk
शनिवार, 23 अगस्त 2025 (14:59 IST)
Chandra Grahan 2025: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 रविवार को लगने वाला है। यह खग्रास चंद्र ग्रहण होगा जो भारत सहित संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 09:57 (PM) बजे शुरू होकर 08 सितंबर की मध्यरात्रि 1:26 (AM) बजे तक रहेगा। इसका सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से आरंभ होगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। जिसका सभी राशियों पर होगा प्रभाव। 

कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के 11वें भाव में ग्रहण लग रहा है, जोकि लाभ का भाव है। इसके चलते आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अवसर वाला है, मुनाफा कमाने के लिए सक्रिय हो जाएं। घर परिवार का कोई सदस्य यदि बीमार है तो सेहत में सुधार होगा, जिससे चलते सभी को मानसिक शांति भी मिलेगी।
 
2. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के नवम यानी भाग्य भाव में ग्रहण योग बन रहा है जो कि आपके अटके हुए सारे कार्य फिर से शुरु कर देगा। यदि कहीं धन अटका है तो मिलने की संभावना है। हालांकि सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। यदि गुरु के उपाय करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। अचानक से किसी चीज में लाभ हो सकता है। 
 
3. कन्या राशि: आपकी कुंडली के छठे भाव में ग्रहण का योग बना रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और शत्रुओं से राहत मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सतर्कता से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अनुकूल है। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा कि आप वाणी पर संयम रखें। 
 
4. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के चौथे भाव में यह चंद्रग्रहण लगेगा जिसके परिणाम स्वरूप घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आप वाहन खरीद सकते हो। धार्मिक यात्राओं का योग भी बनेगा जो लाभ देगा। हालांकि माता की सेहत को लेकर आप चिंत रहेंगे इसलिए अभी से उनका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
 
5. धनु राशि: आपकी कुंडली के तीसरे भाव में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। भाई-बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचार से जुड़ा कार्यों में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, और लंबे समय से चल रही बीमारियों से राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का निपटारा होगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोग सफल हो सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

अगला लेख