Hartalika Teej 2025: 26 या 27 आखिर कब है हरतालिका तीज व्रत? जानिए पूजा सामग्री से लेकर पारण तक सबकुछ

WD Feature Desk
शनिवार, 23 अगस्त 2025 (14:15 IST)
Hartalika Teej vrat muhurat 2025: हरतालिका तीज, सुहागन स्त्रियों द्वारा किया जाने वाला एक कठिन और महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी दुविधा है। हरतालिका तीज 2025 कब है? जानें 26 या 27 अगस्त में से कौन सा दिन व्रत के लिए सही है। इस लेख में पूजा सामग्री, व्रत की विधि और पारण के समय की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें...ALSO READ: Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर होगा नवपंचम योग का निर्माण, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भग्य
 
हरतालिका तीज 2025 तिथि और सही दिन: इस वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 बजे शुरू होगी और 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे समाप्त होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी व्रत या त्योहार सूर्योदय के समय की तिथि के आधार पर तय किया जाता है। चूंकि 26 अगस्त को सूर्योदय के समय तृतीया तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को ही रखा जाएगा। 
 
हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त
 
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि का प्रारंभ- 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 बजे।
तृतीया तिथि समाप्त- 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे।
 
1. ब्रह्म मुहूर्त में पूजा: सुबह 05 बजे से 11 से 12 के बीच।
2. शाम का पूजा: सायं 06:36 से 07:45 के बीच।
3. रात की पूजा: रात्रि 11:56 से 12:42 के बीच।
4. रात्रि पूजन समय: रात 02:30 से 03:30 बजे के बीच।
5. अगले दिन की पूजा: 27 अगस्त को सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में पूजन के बाद विजर्सन और पारण।ALSO READ: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कुंआरी कन्याएं ऐसे रखें हरतालिका तीज व्रत, शीघ्र बनेंगे विवाह के योग
 
हरतालिका तीज पूजा सामग्री की संपूर्ण सूची: इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।
पूजा सामग्री:
• प्रतिमा के लिए: गीली काली मिट्टी या बालू रेत
• पूजन के लिए: बेलपत्र, शमी पत्र, केले के पत्ते, धतूरे का फल और फूल, आक का फूल, तुलसी, दूर्वा, भांग।
• श्रृंगार सामग्री: मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, महावर और अन्य सुहाग सामग्री।
• भोग और प्रसाद: फल, मिठाई, भीगे हुए चने, सत्तू।
• अन्य सामग्री: कलश, अबीर, चंदन, घी, तेल, दीपक, कपूर, कुमकुम, रुई की बत्ती, माचिस, कलावा, जनेऊ, चावल, लौंग, इलायची, सुपारी, पान के पत्ते।
 
पूजा विधि और पारण
पूजा विधि:
1. व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और नए या साफ कपड़े पहनें।
2. निर्जला यानी बिना पानी और भोजन के व्रत का संकल्प लें।
3. शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा बनाएं।
4. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रतिमाओं को स्थापित करें।
5. सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें, उसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें।
6. माता पार्वती को सुहाग की सभी सामग्री अर्पित करें। भगवान शिव को वस्त्र और जनेऊ चढ़ाएं।
7. अब, हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
8. अंत में, गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। यह पूजा रात भर चलती है, जिसमें जागरण और भजन-कीर्तन किए जाते हैं।ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत की संपूर्ण कथा | Hartalika Teej Vrat Katha
 
पारण का समय और तरीका:
• यह व्रत 24 घंटे का होता है, इसलिए व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद ही किया जाता है।
• व्रत पारण की तिथि: 27 अगस्त 2025
• अगले दिन सुबह स्नान कर शिव-पार्वती की अंतिम पूजा करें। फिर भोग लगाए गए प्रसाद में से कुछ अंश ग्रहण कर व्रत का पारण करें।
• ध्यान रहे कि पारण करने से पहले सुहाग की सामग्री, वस्त्र और प्रसाद किसी ब्राह्मण या सुहागन महिला को दान करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती पूजा के लिए अष्ट प्रहर मुहूर्त का समय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरतालिका तीज का इतना महत्व क्यों है, जानिए क्यों माना जाता है सभी तीजों में विशेष व्रत

गणेश चतुर्थी 2025: बाजार से गजानन की मूर्ति खरीदने से पहले जानिए कैसी होनी चाहिए प्रतिमा

जैन धर्म में त्रिलोक तीज या रोटतीज पर्व कैसे और क्यों मनाते हैं?

2025 में ओणम कब है, जानें शुभ मुहूर्त, कथा, महत्व और इतिहास

कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

सभी देखें

धर्म संसार

Hartalika Teej 2025: 26 या 27 आखिर कब है हरतालिका तीज व्रत? जानिए पूजा सामग्री से लेकर पारण तक सबकुछ

ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर पहनें ट्रेडिशनल और मॉडर्न आउटफिट्स का परफेक्ट कॉम्बो, देखने वालों की नहीं हटेगी नजर

Ganesh Chaturthi 2025: बाजार से गणेश मूर्ति खरीदने के बाद इस तरह घर में कराएं मंगल प्रवेश, गणपति जी होंगे प्रसन्न

Ganesh Chaturthi 2025: क्यों हर भक्त कहता है गणपति बाप्पा मोरया? जानिए 'मोरया' शब्द का रहस्य और अर्थ

Ganesh Chaturthi 2025: 26 या 27 कब से प्रारंभ होगा गणेश उत्सव, चतुर्थी तिथि और स्थापना मुहूर्त का समय जानें

अगला लेख