Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल का निशाना, मोदी PM बने तो अगले 2 माह में CM योगी की राजनीति खत्म

जेल से छूटने के बाद मीडिया से रूबरू हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा

हमें फॉलो करें Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 11 मई 2024 (14:08 IST)
Arvind Kejriwal target on PM Modi: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो अगले दो माह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म हो जाएगी।  ALSO READ: दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से आए बाहर
 
अपने ही नेताओं को ठिकाने लगाया : केजरीवाल ने अपनी बात के समर्थन में तर्क देते हुए कहा कि 'वन नेशन, वन लीडर' की सोच रखने वाले पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को ठिकाने लगा दिया, उसी तरह राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन कर दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव शिवराज ‍सिंह के नेतृत्व में जीता गया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी ओर को मुख्‍यमंत्री बना दिया गया। ALSO READ: माता-पिता से मिलकर भावुक हुए केजरीवाल, अब चुनाव प्रचार में जुटेंगे
 
अगला नंबर योगी का : उन्होंने कहा कि इन लोगों ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, रमन सिंह आदि सभी की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये पीएम बने तो अगले दो महीने में उत्तर प्रदेश का सीएम बदल दिया जाएगा। यही तो तानाशाही है। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की हनुमान भक्ति, पत्नी समेत मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी साथ
 
विपक्ष को मिली नई ताकत : उल्लेखनीय है कि चौथे चरण से ठीक पहले दिल्ली सीएम सीएम केजरीवाल की रिहाई से न सिर्फ आम आदमी पार्टी बल्कि समूचे विपक्षी गठबंधन को नई ताकत मिल गई है। आप सांसद संजय सिंह पहले से ही गठबंधन नेताओं के समर्थन में सभाए कर रहे हैं। शुक्रवार को वे अखिलेश की चुनावी सभा में कन्नौज पहुंचे थे। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रैली को संबोधित किया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओडिशा की सभा में बोले मोदी, कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी