Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा की सभा में बोले मोदी, कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी

वाजपेयी सरकार की उपलब्धियों को किया याद

हमें फॉलो करें ओडिशा की सभा में बोले मोदी, कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 11 मई 2024 (12:50 IST)
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव (Sabha Election) में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी (Phulbani) (ओडिशा) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 'डबल इंजन' सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा, जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो।

 
वाजपेयी सरकार की उपलब्धियों को याद किया : केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनियाभर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरविंद केजरीवाल की हनुमान भक्ति, पत्नी समेत मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी साथ