Lok Sabha Election 2024 में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी BJP, RSS का आंतरिक सर्वे

प्रियांक खरगे ने किया बड़ा दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (17:54 IST)
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खरगे (Priyank Kharge) ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी।
ALSO READ: कौनसे मिशन पर है NDA, सहारनपुर में PM मोदी ने किया खुलासा
खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में राज्य सरकार की ओर से देरी किये जाने से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘झूठ बोलने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाह को ‘गलत सूचना मंत्री होना चाहिए था।’
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार पार्टी (BJP) को इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेगी। संघ यह कह रहा है। राज्य में, वे आठ सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएंगे। वे कैसे जीतेंगे, जब (भाजपा में) 14-15 सीट पर आंतरिक लड़ाई है।
 
उन्होंने कहा कि वे (भाजपा के कुछ नेता) कह रहे हैं कि भाजपा (राज्य में) एक परिवार के कारण प्रदूषित है। वे कह रहे हैं कि वे भाजपा के मूल स्वरूप को फिर से कायम करना चाहते हैं। क्या हम (कांग्रेस) ऐसा कह रहे हैं। नहीं, वे (भाजपा के नेता) ऐसा बोल रहे हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सी टी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। वे आपस में लड़ रहे हैं, और कांग्रेस ने यह स्थिति पैदा नहीं की है।’’
 
भाजपा का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 सीट जीतेगी। प्रदेश में भाजपा का लक्ष्य लोकसभा की सभी 28 सीट जीतने का है।
ALSO READ: तिहाड़ ने जारी की संजय सिंह की हेल्थ रिपोर्ट, जेल में बढ़ गया 6 KG वजन
खरगे ने शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के विषय में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ‘गलत सूचना मंत्री’ होना चाहिए था।
 
उन्होंने कहा कि क्या (राहत की मांग करते हुए) मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम) का यहां आना और सर्वेक्षण करना तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करना झूठ है? क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रूप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

अगला लेख
More