Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वोटिंग को लेकर दिग्गजों में दिखा उत्साह, कोहली-गंभीर ने किया मतदान (फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Loksabha election
, रविवार, 12 मई 2019 (09:59 IST)
नई दिल्ली। देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें देखी गईं। दिल्ली की इन सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अहम चेहरे हैं।
Loksabha election
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर अपना फोटो शेयर करते हुए लोगों से भी वोट डालने की अपील की। पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर भी पत्नी के साथ सुबह-सुबह ही वोट डालने ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंच गए। यहां उनका मुकाबला आप की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिठह लवली से है। 
Loksabha election
वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी दिल्ली के यमुनाविहार स्थि‍त एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनका मुकाबला दिग्गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आप के दिलिप पांडे से है। 
Loksabha election
दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन ईस्ट के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो और आतंकी ढेर, इस साल अभी तक 85 आतंकी ठोके