स्मृति ईरानी का 'फायर ब्रिगेड अवतार', प्रचार छोड़कर जलती फसल को बुझाने के लिए लगाई दौड़

Webdunia
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (19:19 IST)
अमेठी के रास्ते लोकसभा पहुंचने की तैयारी में जुटीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव प्रचार जोरों पर है, लेकिन प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी का अलग ही अवतार देखने को मिला।

मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा गांव में खेतों में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  आग की यह खबर जैसे ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को लगीं, वे तुरंत चुनाव प्रचार छोड़कर आग बुझाने के लिए ग्रामीणों की मदद के लिए पहुंच गईं।

स्मृति ईरानी ने आग देखकर रो रही महिलाओं को संभाला और हैंडपंप चलाकर महिलाओं को पानी भी पिलाया। इतना ही नहीं, सूचना देने के बाद भी जब एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे तो उन्होंने डीएम को फोन लगाया।

जब स्मृति को यह पता चला कि डीएम वीआईपी ड्‍यूटी पर हैं तो वे नाराज भी हुईं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता की मदद से लोग वीआईपी बनते हैं। जनता की सहायता पहले होना चाहिए।
 
 
खबरों के अनुसार स्मृति ने काफी देर तक हैंडपंप चलाकर बाल्टियों में पानी भरा। उन्हें ऐसा करते देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ आग बुझाने में सहायता करने लगे।

फसलों की ऐसी हालत देखकर गांव की महिलाएं स्मृति ईरानी से लिपटकर रोने लगीं। ईरानी ने महिलाओं को सांत्वना देते हुए धैर्य रखने की बात कही।  (Photo and video courtesy: ANI)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More