Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बोलीं, अमित शाह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mamta Banerjee
कोलकाता , बुधवार, 15 मई 2019 (08:05 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर मंगलवार को तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता।

ममता बनर्जी ने कोलकाता में शाह के रोडशो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पों के बाद यह बात कही। इस दौरान ईश्वरचंद विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ और 19वीं सदी के समाज सुधारक विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने के आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगे हैं।
 
ममता बनर्जी ने उत्तर कोलकाता स्थित विद्यासागर कॉलेज का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'अमित शाह खुद को क्या समझते हैं? क्या वह सबसे ऊपर हैं? क्या वह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता?'
 
उन्होंने कहा, 'वे इतने असभ्य हैं कि उन्होंने विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी। वे सभी बाहरी लोग हैं। भाजपा मतदान वाले दिन के लिए उन्हें लाई है।' 

Mamta Banerjee
तृणमूल नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विद्यासागर की फोटो : इस बीच ममता बनर्जी समेत सभी तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने घटना के विरोध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विद्यासागर की फोटो लगा ली है।

मैं बाहरी नहीं, भाजपा के प्रचार के लिए आया हूं : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के लिए ‘बाहरी’ हैं और कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रचार के लिए राज्य आते रहते हैं। शाह ने हैरानी जताई कि पश्चिम बंगाल आने के लिए उन्हें बाहरी कहा जाएगा, जो भारत का हिस्सा है, तो फिर जब ममता बनर्जी दिल्ली आती हैं तो उन्हें बाहरी क्यों नहीं कहा जाए? 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय सेना का बड़ा फैसला, पाकिस्तान सीमा पर एयर डिफेंस यूनिट की तैनाती