Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की
, शनिवार, 23 मार्च 2019 (16:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने इस सूची में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। 
 
पार्टी की सूची के मुताबिक भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर मृंगाका सिंह को टिकट न देकर प्रदीप चौधरी पर दांव लगाया है। मृंगाका पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी हैं। हुकुम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में मृंगाका सपा, बसपा और रालोद के संयुक्त उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव हार गई थीं। 
webdunia
भाजपा ने बुलंदशहर से भोलासिंह और नगीना सीट से डॉ. यशवंत को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने तेलंगाना की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें आदिलाबाद (अजजा) सीट पर सोयम बाबूराव, हैदराबाद से डॉ. भगवंत राव, जाहिराबाद से बनाला लक्ष्मण रेड्‍डी, पेड्डापल्ली से एस. कुमार, चेलवेल्ला से बी. जनार्दन रेड्‍डी और खम्मम सीट से वासुदेव राव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 
 
इसी तरह केरल की पथानमथिट्‍टा सीट से के. सुरेन्द्र एवं पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से माफूजा खातून को उम्मीदवार बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र