Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे गौतम गंभीर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gautam Gambhir
नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (12:25 IST)
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गंभीर दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
 
इस अवसर पर जेटली ने गौतम गंभीर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि गंभीर का क्रिकेट में बड़ा योगदान है। बताया जा रहा है कि गंभीर भाजपा के टिकट पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में भी उतर सकते हैं।
 
भाजपा में शामिल होने के बाद गंभीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं। दूसरी ओर, इस अवसर पर मौजूद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गंभीर के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला चुनाव समिति करेगी।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर 1981 को राजधानी दिल्ली में जन्मे गंभीर विश्व विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में 24 घंटों में 3 मुठभेड़, 5 आतंकी मार गिराए, सुरक्षाबलों पर पथराव भी हुआ