दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार कर सकते हैं कुमार विश्वास, चुनाव लड़ने का भी प्रस्ताव

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (07:32 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश भाजपा ने विश्वास के सामने पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का प्रस्ताव रखा है। 
 
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को विश्वास के साथ बैठक की थी जिसमें विश्वास ने कहा था कि चीजों को परिदृश्य के हिसाब से रखने के लिए उन्हें एक और बैठक करनी होगी। 
 
सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा विश्वास को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट देने पर भी विचार कर सकती है क्योंकि वह एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी वाकपटुता से भीड़ को बांधे रख सकते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More