द्रमुक लोकसभा चुनाव में 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (00:06 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया और लोकसभा चुनाव में कुल 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की।
 
द्रमुक अध्यक्ष एम. स्टालिन ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम समझौता हो जाने के बाद कहा कि द्रमुक 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसकी मुख्य सहयोगी कांग्रेस पुड्डुचेरी की एक सीट समेत कुल 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विदुथलाई चिरुथईकल काची दो-दो सीटों तथा मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आईजेके और केएमडीके एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
      
स्टालिन ने बताया कि द्रमुक ने एक राज्यसभा सीट एमडीएमके और दो सीटें माकपा को दी हैं। उन्होंने कहा कि किन निर्वाचन क्षेत्रों से द्रमुक और किन से सहयोगी दलों के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, इसका फैसला 7 मार्च के बाद किया जाएगा।
 
द्रमुक अध्यक्ष ने बताया कि एमएमके ने भी गठबंधन के लिए द्रमुक से संपर्क किया था लेकिन सीटों की कमी के कारण उनसे द्रमुक नीत फ्रंट को समर्थन देने की अपील की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

अगला लेख
More