कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- प्रचार में गांधी और विचार में गोडसेवादी हैं मोदी व शाह

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (17:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने और इससे सहमति जताने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों को स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास पुरुषों के खिलाफ एक छद्मयुद्ध करार देते हुए कहा है कि इन नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साबित कर दिया है कि वे प्रचार में गांधी और विचार में गोडसेवादी हैं।
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को यहां कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास पुरुषों के खिलाफ छद्मयुद्ध छेड़ा हुआ है। रोज नया मुखौटा लगाकर एक मोदी अनुयायी भारत की आत्मा 'महात्मा' को अपमानित करता है। यह भारत की अस्मिता के खिलाफ मोदी सरकार का गुरिल्ला युद्ध है।
 
सुरजेवाला ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को 'राष्ट्रभक्त' कहने और फिर केंद्र सरकार के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा उनके विचारों का अनुमोदन करने, मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल सौमित्र के महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने तथा भाजपा नेता नलीन कटील के गोडसे का गुणगान करने और इस सभी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से साबित हो गया है कि मोदी-शाह की जोड़ी प्रचार में गांधी और विचार में गोडसेवादी है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा और हिंसक मनोवृत्ति का प्रतिनिधित्व करती है और यह दल अहिंसक भारत के मूल विचारों के खिलाफ बना राजनीतिक संगठन है। मोदी तथा शाह को बताना चाहिए कि क्या स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान भाजपा की असली जीवनशैली है? और क्या भाजपा नेतृत्व अपने इन नेताओं के विचारों से सहमत है?
 
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा यदि अपने इन नेताओं के बयानों से असहमत है तो मोदी तथा शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए और हेगड़े को मंत्री पद से बर्खास्त कर प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी वापस लेनी चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख