नागरिकता विवाद, भैया राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका वाड्रा

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (17:05 IST)
अमेठी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं। वे यहीं पैदा हुए और यहीं बड़े हुए हैं।
 
सुश्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा पूरे देश को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया।
 
प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं। गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे। ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षिक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्मतिथि 19 जून, 1970 बताई गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की अर्जी में भी उनकी नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है।
 
सुश्री वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री यहां आकर जूते बंटवाती हैं। उन्होंने यहां की जनता को भिखारी समझ रखा है। यह जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्थानीय सांसद राहुल गांधी द्वारा शुरू कराई गई परियोजनाओं को बंद कर दिया। एनआईएफटी, आईआईआईटी, फूड पार्क, रेल कोच फैक्टरी, सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर बंद करा दिया गया।
 
प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौजवानों के लिए 2 करोड़ रोजगार की, किसानों की आमदनी दोगुना करने की और हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी के खाते में एक रुपया तक नहीं गया। केन्द्र में हमारी सरकार आई तो तमाम रुके प्रोजेक्ट दोबारा चालू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता बहुत जागरूक है और कोई चाहे कुछ कहे, यह जनता अपने विवेक से वोट देती है।
भाजपा का तंज : भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर भ्रम की स्थिति है, जिसे उन्हें खुद स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी लंदन वाले हैं या लुटियंस वाले, यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।
 
पात्रा ने गांधी को ‘रहस्यमय’ व्यक्ति बताया और उनकी तुलना ‘हिम मानव’ से की। उन्होंने कहा कि गांधी को अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि वे भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा, कंपनी और डिग्री हर चीज संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि गांधी और ‘कन्फ्यूजन’ पर्यायवाची हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

Odisha की youtuber पर जासूसी का आरोप, ज्योति मल्होत्रा के साथ गई थी पाकिस्तान

UP : जौनपुर में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक सिपाही शहीद, एक तस्कर ढेर, 2 घायल, 3 फरार

3 बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा, इन 4 कारणों से पुलिस को यूट्यूबर पर शक

Uttarakhand : चमोली स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, देश-विदेश के श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

अगला लेख