चिदंबरम का बड़ा बयान, मुझे संदेह है कि भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है

Webdunia
बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (07:22 IST)
शिवगंगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है और उन्होंने भगवा पार्टी पर अपने घोषणापत्र में राष्ट्र सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाने की बात कह कर अपनी सरकार की विफलताओं को ढंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 
 
चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर भाजपा के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि इन संवैधानिक प्रावधानों को निरस्त करने का सुझाव देना जम्मू कश्मीर में बड़ी तबाही के बीज बो सकता है।
 
भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे का पार्टी कैसे मुकाबला करेगी यह पूछे जाने पर चिदंबरम ने एक साक्षात्कार में बताया कि भाजपा इस पर तो बोलेगी नहीं कि उसने क्या किया और विफल रही और क्या नहीं कर सकी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में नोटबंदी की बात नहीं है। अब वह दो करोड़ नौकरियों की बात नहीं कर रही जो विफलता को स्वीकार करना है। क्योंकि उन्हें इन सारी विफलताओं को छिपाना है इसलिए वह जिसे राष्ट्र सुरक्षा कह रही है उस पर सख्त रुख दिखा रही है। उन्होंने कहा कि संप्रग के 10 साल के शासन के दौरान भारत पूरी तरह सुरक्षित था जहां भारत-पाकिस्तान या चीन के बीच युद्ध का कोई खतरा नहीं था।
 
चिदंबरम ने कहा कि ऐसा कोई डर नहीं था कि किसी दिन, किसी भी वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाएगा। इसलिए यह कहना कि केवल भाजपा भारत को सुरक्षित रख सकती है पूरी तरह बकवास है।
 
उन्होंने कहा कि असल में यह भाजपा के कड़े और बढ़-चढ़ कर किए गए दावे हैं जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। सीमा क्षेत्र में रह रहे लोग डर में जी रहे हैं कि युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता है। मुझे संदेह है कि भाजपा युद्ध चाहती है। मुझे नहीं लगता कि वह शांति चाहती है। वे एक युद्ध चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More