गुजरात दंगों के आरोपी को भाजपा ने दिया लोकसभा टिकट

Webdunia
बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:31 IST)
अहमदाबाद। गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मितेश पटेल ने अपने चुनावी हलफनामे में घोषणा की है कि वह गोधरा कांड के बाद 2002 में राज्य में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी था।
 
भाजपा ने 54 वर्षीय पटेल को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के खिलाफ मध्य गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से उतारा है। मंगलवार को चुनाव अधिकारियों को सौंपे अपने हलफनामे में पटेल ने जिक्र किया है कि उनके खिलाफ आणंद जिले के वसाड़ पुलिस थाने में 2002 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पटेल पर दंगों, पथराव, चोरी, आगजनी में शामिल होने समेत अन्य आरोप हैं।
 
हलफनामे के मुताबिक पटेल के खिलाफ भादंसं की धारा 147 (दंगे), 149 (दंगे, घातक हथियार रखने), 436 (आगजनी), 332 (नौकरशाह को डराने के लिए चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी सभा) और 380 (चोरी) के तहत मामले दर्ज हैं। पटेल ने यह भी उल्लेख किया कि आणंद सत्र अदालत ने सितंबर 2010 में उन्हें बरी कर दिया था।
 
यह मामला फिलहाल गुजरात उच्च न्यायालय में है क्योंकि राज्य सरकार ने उनको बरी करने के खिलाफ 2011 में एक याचिका दायर की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More