LokSabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दिग्गजों पर खेला दांव

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 13 मार्च 2019 (22:00 IST)
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तरप्रदेश से 16  नाम और महाराष्ट्र से 5 नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से, दिग्गज नेता संजय सिंह को हाई प्रोफाइल सीट सुल्तानपुर से, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह और कानपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश जायसवाल को चुनावी मैदान में उतारा है।
 
 
इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल होने वाली लोगों को टिकट दिया है। इसी महीने के शुरुआत में कांग्रेस में शामिल होने वाली बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले को बहराइच से ही और सीतापुर में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुई कैसरजहां को सीतापुर से पार्टी का टिकट दिया है। 
पार्टी ने उत्तरप्रदेश के लिए जो दूसरी सूची जारी की है उसमें अधिकांश नाम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के है। इससे साफ है कि पार्टी ने उन चेहरों पर दोबारा दांव लगाया है जिनका अपना कैडर और जो सूबे में पार्टी के बड़े नाम हैं।
 
महाराष्ट्र में दिग्गजों पर दांव : कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में महाराष्ट्र के सोलापुर से पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त, मिलिंद देवड़ा को मुंबई साउथ से उम्मीदवार बनाया है।
 
महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले नाना पटोले को नागपुर से टिकट दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More