विदिशा लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
विदिशा से कांग्रेस ने 2014 में जीते प्रत्याशी शशांक श्रीकृष्ण भार्गव को इस बार टिकट न देकर शैलेंद्र पटेल को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने रमाकांत भार्गव को सुषमा स्वराज की जगह मैदान में उतारा है।

परिचय : विदिशा भारतवर्ष के प्रमुख प्राचीन नगरों में से एक है। कुछ विद्वानों का मानना है कि विविध दिशाओं के लिए यहां से मार्ग जाने के कारण ही इस नगर का नाम विदिशा पड़ा। इसका पुराना नाम भेलसा भी है। विदिशा पर्यटकों एवं दर्शकों की रुचि के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय प्राचीन स्मारकों से भरा पड़ा है। 
 
जनसंख्‍या : 2011 की जनगणना के मुताबिक विदिशा की जनसंख्या 24 लाख 89 हजार 435 है। यहां की 81.39 फीसदी आबादी ग्रामीण और 18.61 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है।
 
अर्थव्यवस्था : विदिशा में खेती-किसानी का कार्य प्रमुख रूप से किया जाता है। साथ ही यहां नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां 30 करोड़ रुपए की लागत से उद्योगों के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 16 लाख 34 हजार 370 है, जिसमें 8 लाख 72 हजार 410 पुरुष और 7 लाख 61 हजार 960 महिलाएं हैं। 
 
भौगोलिक स्थिति : विदिशा मालवा के उपजाऊ पठारी क्षेत्र के उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित है तथा पश्चिम में मुख्य पठार से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र की जलवायु अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक है। कर्क रेखा के आसपास स्थित इस क्षेत्र में न अधिक ठंड पड़ती है, न ही अधिक गर्मी। 
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा की दिग्गज नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहां की सांसद हैं। वे लगातार दो बार यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। सुषमा स्वराज ने चुनाव में मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह को हराया था। यह लोकसभा सीट देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। 1967 से अस्तित्व में आए इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ 1980 और 1984 में ही चुनाव जीत पाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More