dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिंदी एवं इतिहास लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमित राव पवार को मिला 'मातृभाषा मुंशी प्रेमचंद सम्मान'

Advertiesment
Amit Rao Pawar
इंदौर। 14 सितंबर से प्रारंभ हुए हिंदी सप्ताह के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित साहित्यिक समारोह में देवास के युवा लेखक एवं इतिहासविद अमित राव पवार को हिंदी साहित्य एवं इतिहास लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मातृभाषा मुंशी प्रेमचंद सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
 
18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित इस समारोह में 'शुभ संकल्प समूह, इंदौर' एवं 'मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति' के संयुक्त तत्वावधान में श्री पवार को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
समारोह के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ युवा पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अमित राव पवार के साहित्यिक व ऐतिहासिक लेखन की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी के प्रति समर्पित युवा रचनाकार बताया गया।
 
इस कार्यक्रम के सफल संयोजन में डॉ. सुनीता श्रीवास्तव एवं उपेंद्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। अमित राव पवार को यह सम्मान प्राप्त होने पर साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र के पदाधिकारियों, साहित्यप्रेमियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान