rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आसमान छूने वाले परिंदे

Advertiesment
Sky
कुछ पक्षी दूसरे पक्षियों से ज्यादा ऊंची उड़ान भरते हैं। यहां देखिये कुछ पक्षियों को जो ऊंची उड़ान के सरताज हैं। इनमें से कुछ तो हवाई जहाजों को भी छूने का माद्दा रखते हैं।
 
रूप्पल्स गिद्ध 11,300 मीटर (37,100 फीट)
गिद्ध आम तौर पर लंबी दूरी तय नहीं करते, इसकी बजाय ये आसमान में ऊंची उड़ान भरते हैं। अस्तित्व पर खतरे का सामना कर रहे ये पक्षी बहुत ऊंचाई से अपने ठीक नीचे की धरती को सीधी नजरों से स्कैन कर लेते हैं।
 
सारस: 10,000 मीटर (33,000 फीट)
सारस लंबी दूरी तय करने वाला प्रवासी पक्षी है। यह स्वीडन से लेकर जर्मनी और चीन तक में पाया जाता है। इस ऊंचाई पर उड़ते हुए इसे हिमालय में देखा गया था।
 
चपटे सिर वाले बत्तख: 8,800 मीटर (29,000 फीट)
यह पक्षी भी हिमालय की ऊंचाइयों में अपने प्रवास मार्ग पर उड़ने के दौरान इस ऊंचाई पर उड़ता मिला। रिसर्च से पता चला है कि यह पक्षी गहरी सांस लेता है और कम ऑक्सीजन वाले इलाके में भी आराम से रह लेता है।
 
व्हूपर हंस: 8,200 मीटर (2700 फीट)
यह अमेरिकी हंस का यूरेशियाई सहोदर है। फिनलैंड के इस राष्ट्रीय पक्षी को आप देश के एक यूरो वाले सिक्के पर भी देख सकते हैं।
 
अल्पाइन चाफ: 8000 मीटर (26,500 फीट)
ये पक्षी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में प्रजनन करते हैं क्योंकि निचले इलाकों के जीवों की तुलना में इनके अंडों में कम छिद्र होते हैं। इनके युग्मकों में भी जेनेटिकली ज्यादा ऑक्सीजन अवशोषित करने की प्रवृत्ति होती है।
 
दाढ़ी वाले गिद्ध: 7,300 मीटर (24000 फीट)
दाढ़ी वाले गिद्धों को अब लुप्तप्राय मान लिया गया है। बेहतर होगा अगर आप इन चिड़ियों का शिकार ना करें, ईरान में माना जाता है कि ये गिद्ध अच्छी किस्मत और खुशहाली के प्रतीक है। माना जाता है कि इन्हें मारने वाला 40 दिन के अंदर खुद मर जाता है।
 
रूडी शेल्डक: 6,800 मीटर (22,000 फीट)
हाल ही में पता चला है कि बत्तख जैसे ये पक्षी दुनिया के सबसे ऊंचाई पर उड़ने वाले पक्षियों में हैं। दूसरे पक्षियों की तरह ही ये भी हिमालय में प्रजनन के लिए जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों के लिए स्कूल क्यों बन रहे हैं खतरनाक?