Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

तीन महीने से लापता चीनी अभिनेत्री पर करोड़ों का जुर्माना

हमें फॉलो करें fan bingbing
, गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (11:12 IST)
फान बिंगबिंग चीन की सबसे विख्यात अभिनेत्री हैं। वह तीन महीने से लापता थी। अब उनका पता चला है। चीनी सरकार ने अजीबोगरीब परिस्थितियों में लापता हुई अभिनेत्री पर 11 करोड़ यूरो का टैक्स जुर्माना किया है।
 
 
चीनी समाचार एजेंसी ने बुधवार को कहा है कि 37 वर्षीया अभिनेत्री जुर्माना और चोरी किए टैक्स की भरपाई कर मुकदमे और जेल की सजा से बच सकती हैं। फान बिंगबिंग और उनकी कंपनी पर जुर्माने, टैक्स की बकाया राशि और विभिन्न शुल्कों की 88 करोड़ युआन की देनदारी है। वह चीन की सबसे विख्यात और सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री हैं। उन्हें हॉलीवुड की फिल्मों एक्समैन और आइरन मैन-3 के कारण भी जाना जाता है।
 
 
फान बिंगबिंग की समस्याएं जून में शुरू हुईं जब ये पता चला कि चीन की फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां अभिनेताओं को दो अलग अलग करार देती हैं। कम फीस वाला एग्रीमेंट टैक्स अधिकारियों के लिए होता है जबकि दूसरे एग्रीमेंट में अभिनेता की असली फीस होती है।
 
 
उस समय एक मामले में फान बिंगबिंग भी फंसी थी। उसके बाद वे न सिर्फ सार्वजनिक रूप से गायब हो गई थीं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी सामने नहीं आ रही थीं।
 
 
अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया सर्विस वाइबो पर अपने फैंस से माफी मांगी है, "मैं बेहद शर्मिंदा हूं और अपने किए के लिए अपराध बोध महसूस करती हूं।" वाइबो पर फान बिंगबिंग के 6.2 करोड़ फैन हैं।
 
 
फान बिंगबिंग ने कहा है कि उन्होंने सजा कबूल कर ली है और वह टैक्स का बकाया और जुर्माने की राशि चुकाने की पूरी कोशिश करेंगी।
 
 
एमजे/एके (डीपीए)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुर्ज खलीफा से गांधीजी सब देख रहे हैं