Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिलीप वेंगसरकर की भविष्यवाणी, भारत World Cup 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचेगा

Advertiesment
World Cup 2019
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में लोकेश राहुल को आजमा सकती है क्योंकि उनके पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में सफलता दिलाने के लिए बेहतरीन तकनीक और जज्बा है। 
 
भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर को भरोसा है कि विराट कोहली की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी और इसके बाद से ही उसे चुनौती मिलेगी।

विश्व कप से पहले कई मौके दिए जाने के बावजूद अम्बाती रायुडू विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके, जिससे चौथे नंबर का स्थान गले की हड्डी बना हुआ है। 
 
वेंगसरकर ने कहा, ‘शिखर धवन और रोहित शर्मा के रूप में हमारे पास मजबूत सलामी जोड़ी है। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बेहतरीन हैं। मुझे लगता है कि लोकेश राहुल चौथे स्थान के लिए विकल्प हो सकते हैं। उनकी तकनीक शानदार है और वह शीर्ष तीन खिलाड़ियों के अच्छे पूरक हो सकते हैं। मेरा मानना है कि चौथे स्थान पर एक विशेषज्ञ बल्लेबाज होना चाहिए।’ 
webdunia
हालांकि विश्व कप के दौरान पिचों के सपाट होने की उम्मीद है लेकिन उन्हें लगता है कि राहुल की तकनीक उन्हें फायदा पहुंचाएगी, जो हाल में समाप्त हुए आईपीएल में 593 रन बनाकर दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। 
 
तीन विश्व कप (1979, 1983 और 1987) में खेल चुके वेंगसरकर ने राहुल के बारे में कहा, ‘वह एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज है, अगर टीम जल्दी विकेट गंवा देती है तो वह मजबूती प्रदान कर सकते हैं। और वैसे भी इतने लंबे टूर्नामेंट में अगर जरूरी हुआ तो वह पारी का आगाज भी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उसे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए।’ 
 
वेंगसरकर को लगता है कि भारत के लिए सबसे बड़ी फायदेमंद चीज पिछले साल ब्रिटेन में पूर्ण श्रृंखला खेलने का अनुभव होगी। 
 
वर्ष 1983 विश्व कप हासिल करने वाली टीम का हिस्सा रहे वेंगसरकर ने कहा, ‘इंग्लैंड में मौसम परेशानियां खड़ी कर सकता है और इससे प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। सांमजस्य बिठाना हमेशा अहम होता है। लेकिन भारतीय टीम के लिए फायदेमंद चीज उनका पिछले साल इसी समय में इंग्लैंड में खेलना होगा। हम उन परिस्थितियों में खेल चुके हैं और यह अच्छी चीज है। हमें इससे फायदा उठाने का प्रयास करना चाहिए।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड की उदासी का यह है कारण