विराट कोहली इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले क्रिकेटर

Webdunia
गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (23:47 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली एक सर्वेक्षण में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले क्रिकेटर हैं। यह सर्वेक्षण मार्च 2018 से लेकर फरवरी 2019 तक के तथ्यों पर आधारित है।
 
इस सर्वेक्षण में पाठकों द्वारा बिताए गए अधिकांश समय के विजेता के रूप में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विजेता बने हैं। प्रमुख खोजपरक प्लेटफार्म ताबुला का यह तथ्य 45 करोड़ पाठक, 190 हज़ार लेखों, चार अरब पेज व्यूज और पढ़ने के 3.3 अरब मिनट के विश्लेषण के बाद जारी किया गया है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार 10 करोड़ से भी अधिक पाठकों ने भारतीय टीम के कप्तान विराट को पढ़ने के लिए चुना जबकि 1.2 करोड़ पाठकों ने ऋषभ पंत को चुना। इसके अलावा क्रिस गेल को 55 लाख, राशिद खान को 54 लाख और केन विलियमसन को 48 लाख लोगों ने चुना। ये 5 क्रिकेटर पाठकों की प्रमुख पांच पसंद रहे।
 
सूची में 45 लाख पाठकों की पसंद के साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीलीवियर्स, 23 लाख के साथ न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंड्र्यू टाई 5 लाख, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 85 हज़ार और सिद्धार्थ कौल 5 हज़ार पाठकों की पसंद के साथ शामिल हैं। विराट दूसरे स्थान पर मौजूद पंत से आठ गुणा ज्यादा आगे हैं।
पाठकों द्वारा बिताए गए अधिकांश समय की बात करें तो इस सूची में युवा खिलाड़ी पंत बहुत आगे है। डाटा के अनुसार पंत पाठकों द्वारा पूरे वर्ष लगातार पढ़े गए और इस साल फरवरी में लगभग 600,000 हिट के साथ अचानक इस डेटा में वृद्धि देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More