सुरेश रैना ने कहा, 2007 एकदिवसीय विश्व कप ने धोनी को व्यक्ति के रूप में बदला

Webdunia
बुधवार, 19 अगस्त 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का कहना है कि 2007 एकदिवसीय विश्व कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर गहरा प्रभाव पड़ा था और इसने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में बदल दिया था।
ALSO READ: पिच पढ़ने की कला के माहिर हैं धोनी : शिवकुमार
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2 बार विश्व कप जिताने वाले धोनी ने गत 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था जिसके तुरंत बाद रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना ने कहा कि धोनी ने 2007 विश्व कप से काफी कुछ सीखा और इस टूर्नामेंट ने धोनी को एक व्यक्ति के रूप में बदल दिया। यह दर्शाता है कि वे कितने गंभीर थे। उन्हें हमेशा लगता था कि आप जीतो लेकिन आप हार से काफी कुछ सीख सकते हैं। वे एक कठोर व्यक्ति हैं।
ALSO READ: पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे, कहा- दुनिया के महानतम खिलाड़ी
उन्होंने कहा कि मैंने 2003-04 में धोनी के साथ काफी समय बिताया है। हम बेंगलुरु में साथ में शिविर करते थे। वे मुझे जानते थे कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूं। हम दोनों ऐसी जगह से आते हैं, जहां हम चीजों को सरल बनाते हैं। इसलिए जब हमें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो मुझे लगा कि धोनी ऐसे व्यक्ति हैं, जो खेल को बदल सकते हैं।
 
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि मैंने उनसे बात की, उन्होंने मेरे खेल और करियर में काफी चीजों में बदलाव किए। 2007 में मेरा ऑपरेशन हुआ और वह साल मेरे लिए काफी कठिन था। इसने मेरा जीवन बदल दिया। इससे मैं काफी कठोर बना और इससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More